More
    HomeHindiTamil Nadu Assembly Elections:बेटी के साथ लाइन में खड़े रहे कमल हासन,...

    Tamil Nadu Assembly Elections:बेटी के साथ लाइन में खड़े रहे कमल हासन, पोलिंग बूथ पर भीड़ ने विजय को घेरा – Tamil Nadu Assembly Elections Rajinikanth To Thalapathy Vijay And Other South Celebs Cast Theirs Vote


    साउथ सेलेब्स अपनी फिल्मों के जरिए आम लोगों को प्रेरित करते हैं। आज भी कई सेलेब्स विधानसभा चुनावों में मतदान करते नजर आएंगे। लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए आम लोगों को भी प्रेरित करेंगे। वोटिंग से पहले रजनीकांत को अपने घर के बाहर देखा। वह काफी उत्साहित नजर आए। वहीं कई सेलेब्स वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 

    कमल हासन और विजय थलापति वोट डालने पहुंचे

    कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ मतदान केंद्र पर दिखाई दिए। वहीं तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। 

     

     

     

    अभिनेता अजित ने डाला अपना वोट

    अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना काम छोड़कर खास वोट डालने के लिए वह बीते दिनों देश वापस लौटे हैं।

     

    खुशबू सुंदर ने की वोट डालने की अपील 


    अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों को किसी भी सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह एक मौलिक कर्तव्य है। यह सोचकर कि आज छुट्टी है, आराम न करें और न ही सोते रहें। बस अपने घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें।’ 

     

    वोटिंग से पहले रजनीकांत ने की मॉर्निंग वॉक 

    मतदान करने से पहले रजनीकांत को अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक करते देखा। कैमरा देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और मुस्कुराए। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डालेंगे।

     

     

     





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img