Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeHindiNeet Ug 2026 Exam:देशभर के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज,...

Neet Ug 2026 Exam:देशभर के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज, 22.79 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल – Neet Ug 2026: 22.79 Lakh Candidates To Take Exam Today Across 565 Cities


NEET UG 2026 Exam Today: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शनिवार को देश की सबसे बड़ी दाखिला प्रवेश परीक्षा यानी स्नातक मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी 2026 की तैयारियों को मॉकड्रिल से परखा। तीनस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच पेन-पेपर आधारित यह परीक्षा होगी। इसमें 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

केंद्र एवं राज्य सरकारों के अलावा गृह मंत्रालय, पुलिस, बीएसएफ, अर्द्धसैनिक बल मिलकर काम कर रहे। परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों में 5432 केंद्र और विदेश में 14 केंद्र बनाए गए हैं। 99.2% छात्रों को पसंदीदा केंद्र आवंटित हुए हैं। खास बात है कि शुचिता बनाए रखने के लिए 68 केंद्रों को छोड़ बाकी 98.8% केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में हैं।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नीट यूजी की सुचिता बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाए। उसके बाद केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रश्न पत्र लीक नहीं हो, उसके लिए पीजी मेडिकल छात्रों, पुराने छात्रों पर नजर रखी जा रही है। प्रश्न पत्र लीक या अफवाहों से छात्रों को भ्रमित करने वाले 30 टेलीग्राम चैनल बंद किए गए हैं।

चुनावी राज्यों में खास तैयारी

चुनावी राज्यों में रविवार को परीक्षा और सोमवार को चुनावी रिजल्ट आएगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल पर एनटीए और केंद्रीय गृह मंत्रालय की खास नजर है। वहीं, हरियाणा, असम, तमिलनाडु, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ एनटीए की कई दौर की बैठक हुई है।

समय पर एंट्री के लिए ध्यान रखें


  • पारंपरिक/धार्मिक या पूरी बाजू के कपड़े पहनने वाले उम्मीदवार थोड़ा जल्दी पहुंचें, ताकि चेकिंग में समय मिल सके।

  • परीक्षा केंद्र का सही पता एडमिट कार्ड से जरूर चेक करें, सिर्फ मैप पर भरोसा न करें।

  • अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं।


     




Source link