Advertisementspot_imgspot_img
31.1 C
Delhi
Friday, May 15, 2026
Advertismentspot_imgspot_img

Iran Drone Attack:यूएई के फुजैराह तेल क्षेत्र में ईरान का ड्रोन हमला, तीन भारतीय नागरिक घायल – Three Indians Injured In Iran Drone Attack At Fujairah Oil Zone Uae

Date:


संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र (एफओआईजेड) में सोमवार को हुए एक ड्रोन हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। ड्रोन हमलों के बाद चारों ओर आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए आपातकालीन दल लगातार कोशिश कर रहे हैं।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फुजैराह मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि तीनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये ड्रोन हमले ईरान की जमीन से किए गए थे। इन हमलों के बाद फुजैराह के एक इलाके में आग लग गई। नागरिक सुरक्षा दल तत्काल मौके पर तैनात कर दिए गए और वे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज में कोरियाई जहाज पर धमाका, लगी भीषण आग; ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के बीच बढ़ी रार

भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय

इस घटना के मद्देनजर यूएई में भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधा है। दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा, “आज फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

हमलों पर यूएई रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान ने देश के विभिन्न हिस्सों में चार मिसाइलें दागी थीं। इनमें से तीन को देश के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में रोका गया, जबकि एक मिसाइल समुद्र में गिर गई। मंत्रालय ने जनता से आग्रह किया है कि जब चेतावनी संदेश जारी किए जाएं तो सभी सार्वजनिक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करें।

अफवाहों से बचने की अपील

वहीं, अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों या अप्रमाणित रिपोर्टों को प्रसारित करने से बचें।

ये भी पढ़ें: West Asia: होर्मुज नाकेबंदी पर अकेले पड़े ट्रंप, यूरोप ने पीछे खींचे हाथ, मैक्रों बोले- जंग में हम शामिल नहीं

अन्य वीडियो



Source link

Share post:

Advertisementspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mamata Banerjee amid internal dissent after Bengal poll debacle

NEW DELHI: After All India Trinamool Congress...

Chud the Builder visibly disappointed as bond hits $1.25 million

Popular streamer Chud the Builder looked upset...

Lucknow Super Giants push Chennai Super Kings to sixth with commanding win

LSG beat CSK by 7 wickets. (Pic credit:...
Advertisementspot_imgspot_img