Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeHindiIndore:लालाराम नगर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता, अपहरण...

Indore:लालाराम नगर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका; Cctv में महिला के साथ जाते दिखे – Two Children Go Missing Lalaram Nagar Garden Suspect Kidnapping Cctv Shows Walking With Woman Ransom


इंदौर के लालाराम नगर में गुरुवार की रात एक बड़ा मामला सामने आया है। इलाके से दो बच्चों के लापता होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं, बच्चों को ले जाते हुए एक महिला सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है।

बताया जा रहा है कि परिजनों के पास एक कॉल भी आया है और एक महिला ने पंद्रह लाख की फिरौती की मांग की है। परिजनों ने एक महिला पर बच्चों को ले जाने को लेकर शंका जाहिर की है। बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Indore News: निचली अदालतों को हाईकोर्ट की सख्त हिदायत, अब पॉक्सो कोर्ट सीधे दे सकेंगे गर्भपात की मंजूरी

सीसीटीवी में महिला के साथ जाते दिखे बच्चे

पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता बच्चे गार्डन में थे। दोनों लालाराम नगर इलाके में रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह जानकारी दी थी कि कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। पुलिस के अनुसार गायब हुए बच्चों में से एक बच्चे नैतिक के पिता फल का ठेला लगाते हैं। वहीं, दूसरे बच्चे सम्राट के पिता ढोलक बजाते है। लापता बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: Indore: महू की जानापाव की पहाड़ी की सूखी घास में आग,पहाड़ पर छाए धुएं के बादल

पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए लापता हुए बच्चों की खोज में लग गई है। सुराग की खोज में इलाके के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  

अन्य वीडियो



Source link